महराजगंज। लखनऊ में शिक्षा मित्रों का धरना सोमवार को है। इसके लिए शिक्षा मित्र रविवार की शाम को बस से लखनऊ के लिए ज्यों ही रवाना हुए। पुलिस ने उन्हें दुर्गा मंदिर से पहले ही रोक दिया। घंटों जद्दोजदह के बाद शिक्षा मित्रों से भरी बस को लौटा दिया गया। यही नहीं रोडवेज बस स्टेशन पहुंची कोतवाली पुलिस ने बस को चेक कर वहां से भी तमाम शिक्षा मित्रों को लौटाया। बताया गया कि पुलिस की चौकसी में सेंध लगाते हुए बच बचाकर तमाम शिक्षा मित्र रोडवेज बस से रवाना हो गए। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी।
रविवार की शांम को दुर्गा मंदिर के पास लखनऊ जा रहे प्राईवेट बस को पुलिस ने रोक दिया। उसमें शिक्षा मित्र सवार रहे। वह लखनऊ धरना देने के लिए जा रहे थे। पुलिस की सख्ती के कारण बस को रोक दिया गया। रोडवेज बस स्टेशन पर लगी कई बसो को चेक किया गया। इसके बाद पुलिस ज्योंही हटी तमाम शिक्षा मित्र बच बचाकर बस से रवाना हो लिए और पुलिस देखती ही रह गई। तमाम शिक्षा मित्र रोडवेज से लखनऊ के रवाना हो गए।
कोतवाल सदर रामदवन मौर्य ने बताया कि करीब 150 शिक्षा मित्रों को घर वापस लौटा दिया गया है। इसके अलावा गोरखपुर रूट पर जगह जगह चेकिंग की जा रही है।