फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित विहीन विद्यालय संचालको का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त विहीन विद्यालय संचालको का धरना जारी
विज्ञापन


महराजगंज। जिला मुख्यालय पर चल रहे मान्यता विहीन विद्यालयों के संचालकों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। स्कूल संचालक बीते छह दिन से मान्यता की प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ ही विभाग की ओर से नोटिस को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलित है।
मंगलवार को धरने को संबोधित कर रहे वित्त विहिन विद्यालय प्रबंधक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि बिना मान्यता के विद्यालयों को शासन ने नोटिस दिया है। उसे हर हाल में शासन को वापस लिया जाए। जब तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया जाएगा, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री नागेन्द्र गुप्ता ने कि मान्यता विहीन विद्यालयों में तमाम गरीब छात्र शिक्षा ग्रहण करते है जिसपर शासन ने आज तक ध्यान नहीं दिया। इन विद्यालयों को बंद कर दिया गया तो बच्चे कहां पढेंगे। यही नही तमाम लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिला मंत्री राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि वित्तविहीन मान्यता विहीन संघ की सभी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामराज चौरसिया, भगवंत, अखिलेश, दीनानाथ, धर्मेंद्र, अनिल वर्मा, विश्वनाथ चौरसिया, कमलेश शर्मा, बाबू लाल त्रिपाठी, रामदयाल पासवान, दिनेश कुमार शर्मा, उमेशचंद्र, बृजेश सिंह आदि तमाम प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें