फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा/लेहड़ा। विशुनपुर अदरौना के टावर टोला में शनिवार की रात 10:30 बजे एक 25 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध हालत में धू-धू कर जलने लगी। चीख पुकार सुनकर परिजन व अगल बगल के लोगो ने काफी प्रयास के बाद आग बुझाया गया तब तक विवाहिता बुरी तरह जल चुकी थी। जलने के काफी देर के बाद परिजन विवाहिता को सीएचसी बनकटी ले गए। जहां गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र की भगवानपुर निवासी किरन (25) का विवाह तीन वर्ष पूर्व वृजमनगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर अदरौना टावर टोला निवासी विजय कुमार के साथ हुआ था। बचपन में ही मां की मौत हो गई थी और कई साल से उसके पिता का भी कोई पता नहीं है। बचपन से ही मां व पिता के प्यार से महरूम किरन का विवाह उसके मामा ने करवाया था। विवाह के बाद तो कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक चला और दो वर्ष पूर्व उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया। लेकिन कुछ दिन बाद पारिवारिक कलह शुरू हो गई। परिवार में विवाद होने लगे। इसी बीच दो माह पूर्व किरन का पति भी रोजगार के सिलसिले में विदेश चला गया। शनिवार की रात को 10:30 बजे किरन के ससुर झीनक, सास बासमती, जेठ, देवर सभी घर पर ही थे। अचानक घर के कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। घर व बगल के लोगों ने देखा कि किरन धू-धू कर जल रही है। किसी तरह आग बुझाई गई। तब तक किरन बुरी तरह झुलस चुकी थी। घर वालों ने अस्पताल ले जाने में देरी की और जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा लाए तो हालत बेहद नाजुक थी। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान किरन की मौत हो गई। किरन की मौत को लेकर रहस्य बना हुआ है। किरन की मौत की सूचना पाकर पहुंचे मामा ने महराजगंज कोतवाली में ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर भी दे दी है। पुलिस ने किरन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

झुलसने के तीन घंटे बाद ससुरालवालों ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें