बिना अनुमति के दो प्रचार वाहन पकड़े गए
निचलौल। बिना अनुमति के दो पार्टियों के झंडे लगाकर प्रचार कर रहे एक ऑटो व एक बोलेरो को स्थानीय पुलिस ने पकड़ा है। थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र राय ने बताया कि बुधवार दोपहर में कस्बे के तहसील चौराहा के पास एक टेंपो और एक बोलेरो दो पार्टियों के झंडे लगाकर प्रचार कर रहे थे। वाहनों को रोक कर पूछताछ की गई और वाहन पास मांगा गया तो चालक पास नहीं दिखा सके। बिना वाहन पास अवैध रूप से प्रचार करने के कारण दोनों वाहनों को पकड़कर थाना परिसर लाया गया है। आदर्श अचार संहिता के उल्लंघन कर मामले में दोनों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।