फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय वाला अब चौकीदार बन कर जनता को धोखा देने आया-अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

झूठ, नफरत पर टिकी सरकार को उखाड़ फेंकेगा गठबंधन
जीएसवीएस इंटर कॉलेज में पूर्व सीएम अखिलेश ने मोदी और योगी को लिया निशाने पर
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। यूपी में महापरिवर्तन की बयार तेज हो गई है। अंतिम चरण में भी महागठबंधन को मिल रहे अपार जनसमर्थन से भाजपा बौखलाहट में है। उनकी भाषा बदल गई है। जनता से अच्छे दिनों का वादा कर किसानों, नौजवानों को छलने वाले लोग महागठबंधन को महामिलावटी बोल रहे हैं, लेकिन खुद उन्होंने 38 दलों का गठबंधन कर रखा है। अब हम उन्हें क्या कहें, समझ में नहीं आ रहा। झूठ और नफरत की बुनियाद पर टिकी सरकार को इस बार गठबंधन उखाड़ फेंकेगा।
विज्ञापन

ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को महराजगंज स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कालेज में गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा में कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले लोक सभा चुनाव में जनता से अच्छे दिनों का वादा कर पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी लागू कर दिया गया। किसानों, व्यापारियों, युवाओं को छलने वालों को जनता इस बार जरूर सबक सिखाएगी। हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी का वादा कर लाखों नौजवानों की नौकरियां छीनने वाले लोगों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा। हनुमान की जाति बताने वाले बाबा को नहीं मालूम कि उनके झूठ से जनता ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा किसानों को छला है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बाबा ने यह कैसी ठोको नीति चलाई है कि पुलिस जनता को और मौका मिलने पर जनता पुलिस को ठोक रही है। पूर्व सीएम ने संतकबीरनगर के चप्पल कांड पर भी चुटकी ली और कहा कि चाय वाला अब चौकीदार बनकर जनता को धोखा देने आया है। ऐसे में देश से इस बार चौकीदार ही नहीं, प्रदेश से ठोकीदार को भी हटाना है। उन्होंने सरकार पर शिक्षामिश्र, बीपीएड व बीटीसी प्रशिक्षुओं की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि देश के संविधान को बचाने के लिए जनता गठबंधन के साथ आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें