फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब ़

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरहाजिर मिले शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

बीएसए ने परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बीएसए जगदीश शुक्ल ने परिषदीय और कस्तूरबा बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। कस्तूरबा पनियरा में एक शिक्षक गैरहाजिर मिले। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पनियरा के निरीक्षण में शिक्षक गुलशन गोड़ अनुपस्थित मिले। इसके अलावा कमियां मिलने पर शिक्षक, वार्डेन और लेखाकार से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने बताया कि सही जबाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक विद्यालय पड़री बुजुर्ग में निरीक्षकण के समय बिजली, पानी, रैंप आदि की जांच की गई। स्कूल परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। उच्च प्रथमिक विद्यालय पड़री बुजुर्ग में नामांकित छात्रों के सापेक्ष उपस्थिति कम मिली। उच्च प्राथमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम और द्वितीय में भी छात्रों की उपस्थिति कम मिली। शिक्षकों को शत प्रतिशत उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने कहा कि प्रधानाध्यापक अपने-अपने स्कूल में प्रार्थना के समय छात्रों को मतदाता जागरूकता से जुड़ी जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें