फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय के हमले में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलगाय के हमले में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

नौतनवां। थाना क्षेत्र के गांव हथियहवा में बुधवार को दोपहर बाद खेत में घास काटने जा रहे एक व्यक्ति को नीलगाय ने घायल कर दिया । परिजन तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर ले गए। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते रास्ते में उन्होने दम तोड दिया। बताया गया कि हथियहवा गांव के रामजीत 65 गांव से उत्तर सिवान में घास काटने जा रहे थे। वहां आम के बागीचे के पास एक नील गाय ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले गए। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में मौत हो गई । प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि नीलगाय के हमले से एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें