फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवेन्यू बार ने पैदल मार्च निकालकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 12 Feb 2019 11:17 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा। बार कौंसिल के आह्वान पर मंगलवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने फरेंदा में पैदल मार्च निकाला। एसोसिएशन के सदस्यों ने तहसील परिसर में पहुंच कर मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार आनंद नायक को सौंपा। अधिवक्ताओं ने मांगो के समर्थन में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

रेवेन्यू बार के अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, सचिव डॉ. मनीष चौबे, परमात्मा सिंह, संजय राय, रामसेवक सिंह, ओमप्रकाश शुक्ल सहित अनेक अधिवक्ताओं ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि सभी न्यायालयों में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए भवन की व्यवस्था, ई-लाइब्रेरी व इंटरनेट की सुविधा, नए वकीलों को पांच सालों तक दस हजार देने की व्यवस्था, अक्षम व वृद्ध वकीलों को पेंशन व परिवार के लिए जीवन बीमा, असामयिक मृत्यु की दशा में अर्थिक सहायता, चिकित्सीय सुविधा, लोक अदालतों का कार्य वकीलों के जिम्मे करने सहित आठ मांगों को लेकर वकील लामबंद हुए हैं। बार के सचिव ने कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया व उत्तर प्रदेश बार काउंसिंल के लिए गए निर्णय के क्रम में सभी अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव व मांग पत्र सौंपा गया है। इस दौरान राघवेंद्र उपाध्याय, जगदंबा यादव, विनोद शंकर दूबे और चिंता मणि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें