फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान को कोटेदारों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान को कोटेदारों ने दिया धरना
विज्ञापन

परिवहन व्यय के भुगतान की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। राशन वितरण में होने वाली समस्याओं के समधान सहित अन्य मांगों के समर्थन में फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष पौहारी शरण का कहना था कि उचित दर विक्रेताओं का परिवहन व्यय व बाल पोषाहार भाड़े का भुगतान लंबे समय से नहीं हुआ है। भुगतान के लिए कई बार धरना दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें अविलंब पूरी न होने पर कोटेदार फरवरी माह क राशन का उठान नहीं करेंगे। उन्होंने अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में कोटेदारों को 200 से 250 रुपये प्रति क्विंटल की दर से लाभांश दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही कोटेदारों को मानदेय देने की मांग भी की। उनका कहना था कि वर्ष 2001 से अब तक का कोटेदारों का एपीएल, बीपीएल अंत्योदय तथा एमडीएम आदि की ढुलाई का भाड़ा बकाया है। उसका अविलंब भुगतान किया जाना चाहिए। उन्होंने मृतक आश्रितों को पूर्व की भांति कोटे की दुकानों के आवंटन की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग भी की। इस मौके पर ईश्वर पटेल, रामचंद्र, बलिराम, शेषनाथ, हरी प्रसाद, संगीता, सुमराजी, प्रमिला भारती, संदीप कुमार, संदीप कुमार, जोखन प्रसाद, तिलकधारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें