बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत
बेटे की शादी का कॉर्ड बांटने गए थे राजकुमार
अमर उजाला ब्यूरो
चौक बाजार। निचलौल थाना क्षेत्र के ओडवलिया हनुमानगंज के पास सोमवार की रात बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी निचलौल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बाइक चालक हेलमेट पहने हुए था।
लोगों ने बताया कि चौक बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खोस्टा निवासी राजकुमार (56) अपने लड़के की शादी का कॉर्ड बाटने के लिए बाइक से निकले। वह रिश्तेदारों और मित्रों को कॉर्ड देकर लक्ष्मीपुर से वापस आ रहे थे। सोमवार की रात ओडवलिया हनुमानगंज के पास एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया और फरार गया। सड़क पर बेहोश पड़े राजकुमार को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाकर परिजनों को फोन से सूचना दी। इलाज के दौरान परिजन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में ही राजकुमार ने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।