फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम, वीवी पैट के प्रति लोगों को करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ईवीएम, वीवी पैट के प्रति लोगों को करें जागरूक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम, वीवी पैट की कार्यप्रणाली के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों की जागरूकता बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि आम जनता को ईवीएम के माध्यम से होने वाले मतदान के प्रति जागरूक करने में सहयोग की अपील की।
उनका कहना था कि लोगों को मताधिकार के प्रयोग के साथ ही ईवीएम के प्रति जागरूक करना जरूरी है ताकि मतदान के दौरान भ्रम की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से पहली बार पूरी तरह से ईवीएम को अब वोटर वेरीफायबल पेपर आडिट ट्रेल (वीवी पैट) से युक्त कर दिया गया है। निर्वाचन के लिए 30 प्रतिशत वीवी पैट मशीन रिजर्व में रखने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इसके बारे में प्रचार प्रसार के लिए विकास खंड स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में लोगों को जागरूक करने के मकसद से मशीन का प्रदर्शन कराया जाएगा। ताकि चुनाव के समय मतदाता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ईवीएम अधिशासी अभियंता जल निगम अरुण बाबू गुप्ता ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बैठक में शामिल लोगों को ईवीएम, कंट्रोल यूनिट और वीवी पैट के बारे में जागरूक किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अपील की गई कि वह क्षेत्र में लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करें। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार ने भी इसके संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ईवीएम से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। बैठक के दौरान अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब भी दिया। इस मौके पर एडीएम इंद्रभूषण वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें