फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर अधिवक्ता का भूख हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवां के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में चल रही भूख हड़ताल नौंवें दिन मंगलवार को समाप्त हो गई। उप जिलाधिकारी नौतनवां मदन कुमार ने अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार नौतनवां रवि कुमार सिंह का अन्यत्र स्थानांतरण कराने, भगवानपुर पुलिस चौकी का अतिक्रमण हटवाने व रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में व्याप्त अनियमितता दूर किए जाने के लिए अधिवक्ता नौ दिन से भूख हड़ताल पर थे। मांगों के संबंध में उप जिलाधिकारी मदन कुमार ने कहा कि निर्वाचन कार्य जारी रहने के कारण नायब तहसीलदार का तत्काल अन्यत्र स्थानांतरण संभव नहीं है। उन्होंने भगवानपुर पुलिस चौकी का अतिक्रमण हटवाने के संबंध में एक सप्ताह के अंदर टीम गठित कर मौके पर पैमाइश कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने रजिस्टार कानूनगो कार्यालय में व्याप्त अनियमितता दूर करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाने का भरोसा भी दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने भूख हड़ताल समाप्त कर दिया। इस मौके पर राजेश कुमार श्रीवास्तव, गिरीश चंद्र त्रिपाठी ,नागेंद्र शुक्ला, साधु शरण मिश्रा, अशोक त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी, सुधीर शुक्ला, विभूति यादव, रियाज अहमद ,विजय प्रकाश यादव, अनिल कुमार, अशोक कुमार जायसवाल, अनिल शर्मा, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें