फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहाने गए बालक की नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन


घुघली। गंडक नदी में बुधवार को नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। गांव वालों के काफी प्रयास के बाद किशोर का शव नदी के किनारे झाड़ी में फंसा मिला। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम सभा अहिरौली निवासी विकास (12) पुत्र अशोक सुबह करीब नौ बजे कुछ बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था। सभी बच्चे नदी में नहाने लगे। नहाने के दौरान विकास गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। अचानक बच्चों ने देखा कि विकास नहीं है तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गए। उधर, गांव वालों ने काफी देर तक नदी में बालक की खोजबीन की। उसी बीच कुछ दूरी पर नदी की झाड़ियों के बीच फंसे विकास के शव पर लोगों की नजर पड़ गई। ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला। बाद में बैकुंठी घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। विकास की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें