फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ के तबादले के लिए भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीओ के तबादले के लिए हड़ताल जारी
विज्ञापन

अनशनकारी नेता के स्वास्थ में गिरावट
अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। विद्युत विभाग के एसडीओ के तबादले के खिलाफ सिसवा कस्बे के पुराने पावर स्टेशन परिसर में 30 सितंबर से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सिसवा इकाई के कोषाध्यक्ष शैलेष सुल्तानिया भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मंगलवार को उनके हड़ताल का तीसरा दिन रहा। सहयोगियों के अनुसार अनशनकारी नेता के स्वास्थ में गिरावट का अंदेशा है। अनशनकारी नेता शैलेष ने कहा की जब तक एसडीओ अरुण यादव की कार्यप्रणाली की जांच कराकर उनका तबादला व दोषी पाए जाने परमुकदमा दर्ज नहीं हो जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगा। पीएचसी के चिकित्सक पवन सिंह ने बताया कि अनशनकारी के स्वास्थ में धीरे-धीरे गिरावट हो रही है। तीन दिनों में वजन दो किलो कम हुआ है। इस दौरान शिव कुमार रौनियार, सुनील अग्रवाल, मनोज कुमार सुल्तानिया, आशीष सुल्तानिया, आदर्श अग्रवाल, रामजी चौबे, शमशेर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें