फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब 35 करोड़ से टू-लेन बनेगा शिकारपुर-सिन्दुरियां मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
35 करोड़ से टू-लेन बनेगा शिकारपुर-सिंदुरियां मार्ग
विज्ञापन

फोटो
राहगीरों की सफर होगी आसान, मुख्यालय को मिलेगा बाईपास
सांसद पंकज चौधरी ने लोक निर्माण मंत्री को दिया था प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूूरो
महराजगंज। शिकारपुर-सिंदुरियां मार्ग टू-लेन में तब्दील होगा। इसके लिए लोकनिर्माण विभाग ने करीब 35 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस सड़क के टू-लेन बनने से राहगीरों की सफर आसान होगी। साथ ही महराजगंज को एक बाईपास भी मिल जाएगा।
विज्ञापन

शहर में आए दिन जाम की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ता है। जाम से बचने के लिए निचलौल से गोरखपुर जाने वाले निजी वाहन सिंदुरियां से सीधे शिकारपुर चले जाते हैं। इससे न सिर्फ लोगों का सफर आसान हो जाता है, बल्कि धन व समय भी कम लगता है। शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग की उपयोगिता को देखते हुए सांसद पंकज चौधरी ने इसे टू-लेन में तब्दील करने के लिए लोकनिर्माण विभाग मंत्री को प्रस्ताव दिया था। सांसद के प्रस्ताव पर मंत्री में स्वीकृति प्रदान करते हुए विभाग से प्रस्ताव मांगा है। लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि शिकारपुर-सिंदुरियां मार्ग को टू-लेन अर्थात सात मीटर चौड़ा बनाने के लिए करीब 35 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजा गया है। उक्त सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें