फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधों की निगरानी के लिए इंजीनियरों की टीम तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बंधों की निगरानी के लिए इंजीनियरों की टीम तैनात
विज्ञापन

फोटो
बाढ़ के दौरान जूनियर इंजीनियर भी रहेंगे बंधों पर
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में 189.250 किमी लंबे बंधों की निगरानी के लिए अधिकारियों की टीम तैनात कर दी गई है। यदि बाढ़ आई तो इंजीनियरों की टीम बंधों पर तैनात रहेगी। सभी इंजीनियरों को जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए तैनात स्थल के बारे में जानकारी दी चुकी है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन के लेकर अवर अभियंताओं को जरूरी दिशा-निर्देश प्रशासन की ओर से दिए जा चुके हैं। वहीं जिले में नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज हुई है। इससे बंधों के किनारे बसे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग कंट्रोल रूम के अनुसार गंडक नदी का जलस्तर 352 फीट है। प्यास 100 मीटर, महाव 1.5 फीट, रोहिन त्रिमुहानी 78.160 मीटर, राप्ती रिंगौली 78.010 मीटर पर स्थिर है। वहीं संभावित बाढ़ से बचाव की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। लिंक बांध, नेेल बांध, नारायणी-छितौनी बांध, टेढ़वा बांध, बलिया नाला, मौन नाला की निगरानी की जिम्मेदारी सहायक अभियंता सुनील कुमार शाही को मिली है। ए गैप, बी गैप बांध, रामनगर-ठूठीबारी बांध, बसूली गाइड बांध, हिरना नाला की निगरानी सहायक अभियंता द्वितीय अनिल कुमार सिंह, चेहरी बांध, भगवनापुर बांध, बेलसर-रिगौली बांध, बंदेईया बांध, लेहड़ा बांध, नगवा बांध, आराजी सुबाइन, महाव नाला, झांवाकोट बांध की सहायक अभियंता तृतीय रमेश यादव, डोमरा बांध, बनरहा विस्तार बांध, जर्दी डोमारा बांध, अनंतपुर बडहरा बांध, अमहवा रिंग बांध, लक्ष्मीपुर रिंग बांध के निगरानी की जिम्मेदारी सहायक अभियंता चर्तुथ मोहम्मद खालिद को मिली है। अधिशासी अभियंता सभी बंधों पर नजर रखेंगे। जूनियर इंजीनियर आरएन तिवारी, संजीव पटेल, सतीश चंद, रविंद्र यादव, रामा प्रसाद, मोहम्मद शरीफ, राजेश मिश्रा, मोहम्मद वसीम, राजेश कुमार पांडेय, एसएन त्रिगुण, दीनबंधु, अशोक प्रसाद एवं कौशल कुमार श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीएम इंद्रभूषण वर्मा ने बताया कि बाढ़ से बचाव की तैयारियां पूरी हैं। बंधों की निगरानी के लिए इंजीनियरों की टीम तैनात है। बाढ़ आने की दिशा में ड्यूटी पर तैनात इंजीनियर संबंधित बंधों पर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें