बिजली की बढ़ी दरों को लेकर रालोद ने किया प्रदर्शन
फोटो
एक्सईएन के माध्यम से राज्यपाल को भेजा 6 सूत्री ज्ञापन भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था और बढ़ी दरों के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एक्सईएन के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन भेजा।
रालोद के जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान सब्बू ने कहा कि जिले में इन दिनों विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में बिजली दरों में व्यापक वृद्धि कर उपभोक्ताओं पर आर्थिक भार डाल दिया है। उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर उनका शोषण किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए अधिक क्षमता के ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएं। उपभोक्ताओं के पास भेजे जा रहे बिल का संशोधन तीन दिन के अंदर किया जाय। प्रदर्शन करने वालों में कमलेश श्रीवास्तव, सन्नी गोंड, हरीलाल, संजित श्रीवास्तव, रामसवारे, दुर्गेश, सूरज, सुनील कुमार, चांद खां, आबिद अली, प्रदीप यादव, राजेश साहनी, विवेकानंद श्रीवास्तव, अजय भारती आदि शामिल रहे।