फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर दो शिक्षकों का वेतन बाधित करने का निर्देश

Thu, 12 Jul 2018 12:01 AM IST
maharajgang
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बीएसए जगदीश शुक्ल ने बुधवार को फरेंदा और धानी ब्लॉक के कई प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। अधिकांश विद्यालयों में छात्र नामांकन के सापेक्ष कम उपस्थिति देेखकर नाराजगी जताई। गैरहाजिर मिलने पर दो शिक्षकों का एक दिन को वेतन बाधित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बीएसए ने धानी बाजार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया तो प्रधानाध्यापक व अनुचर उपस्थित मिले। सहायक अध्यापक विजय शंकर त्रिपाठी अनुपस्थित मिले। उनका एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। विद्यालय में 52 छात्रों का नामांकन है, लेकिन दो छात्र ही उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय धानी बाजार में निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक व शिक्षामित्र उपस्थित रहे। सहायक अध्यापक किरन रावत अनुपस्थित मिलीं। उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। स्कूल में एक भी छात्र उपस्थित नहीं थे। प्राथमिक विद्यालय धानी बाजार द्वितीय के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक व शिक्षामित्र मौजूद मिलीं। 79 नामांकित छात्रों में पांच छात्र ही उपस्थित थे।

प्राथमिक विद्यालय धानी गांव में शिक्षक तो मौजूद थे, लेकिन 101 छात्रों के सापेक्ष 30 छात्र उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय बेलसड़ में 4 अतिरिक्त कक्ष निर्माणाधीन मिले। निर्माण कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने फरेंदा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय छितही बुजुर्ग, पूर्व माध्यमिक विद्यालय छितही बुजुर्ग में शिक्षा का स्तर ठीक पाए जाने पर दो विद्यालय के प्रधानाध्यापक को प्रशस्ति पत्र देने का निर्देेश दिया। धानी ब्लॉक के बेलसड़ गांव में बिना मान्यता के चल रहे एजुकेशनल एकेडमी को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें