फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नवजीवन मिशन स्कूल आनंद नगर में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें छात्रों ने विभिन्न तकनीकी का प्रयोग करके मिसाइल आदि बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों को बेहतर प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रबंधक पीसी सैम कुट्टी व प्रमिला कुट्टी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अनेक मॉडल प्रस्तुत किया। छात्रों ने सोलर सिस्टम, वाटर फिल्टर, मड लोडर, मॉडर्न सिटी, आंख के कार्य, दूरबीन, माइक्रोस्कोप, शरीर में रक्त संचार सिस्टम व मिसाइल का मॉडल बनाकर लोगों का ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश की। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक ने छात्रों के बेहतर प्रयास की सराहना की। प्रधानाचार्य साजी लुईस ने कहा कि प्रतिभा प्रत्येक बच्चे के अंदर होती है। जरूरत है उसे तराशने की। आज के वैज्ञानिक युग में छात्रों को तकनीकी ज्ञान होना जरूरी है। इस दौरान मनोज, प्रदीप, विनय मिश्र, रमेेश चंद्र, अंकुर मणि, सर्वेश, एसके मिश्रा, सत्येंद्र व संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें