फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद समाज देश की राजनीति का दिशा मोड़ने में सक्षम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल एवं राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में तीसरे दिन भी कलेक्ट्रेट पर धरना दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने कहा है कि निषाद समाज देश की राजनीति को दिशा देने में सक्षम है। मझवार, गोंड़, तुरैहा, खरवार, बेलदार, शिल्पकार जातियों को पिछली सरकार ने अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र देने के लिए अधिसूचना जारी की थी। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। चुनाव बाद कोर्ट ने रोक हटाते हुए अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया है। बल्कि पिछड़ी जाति के प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। मछुआरों को अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र जारी किया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ईश्वर शरण निषाद ने कहा कि वंचित समाज के लोगों की संख्या 60 फीसदी है। प्रदेश अध्यक्ष मंजुलता निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी का वर्चस्व बढ़ रहा है। लोकसभा उप चुनाव में जो पार्टी आरक्षण व अधिकार की बात करेगी। उसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। वक्ताओं ने कहा कि दुष्प्रचार करने वालों से दूर रहें। समाज को शिक्षित करे। इस दौरान प्रदेश प्रचारक अटल निषाद, युवा मोर्चा के महासचिव विनय निषाद, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष लीलावती, भागवत, बबुनी, इंदुमती, रामबेलास, वीरेंद्र, जटाधारी, ब्रम्हानंद, रामनाथ, योगेंद्र, रामकेवल, सुनरी, साधुशरण, राजकुमार, सुरेंद्र, रामरक्षा आदि मौजूद रहे।

विधि सलाहकार नियुक्त
महराजगंज। एडवोकेट गिरिजेश कुमार मिश्र को अरबिया अहले सुन्नत मदरसा घुघली का विधि सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी मदरसा के प्रबंधक अहिरौली निवासी रसीद ने दी।
विज्ञापन


धार्मिक भावना आहत होने पर परिवाद दाखिल
महराजगंज। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय ने सीजेएम न्यायालय में मुंबई के प्रसिद्ध हेयर ड्रेसर जावेद हबीब (55) के खिलाफ हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी करने के मामले में परिवाद दाखिल किया है। परिवाद में जावेद हबीब द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के अपमान करने का जिक्र किया गया जिससे परिवादी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। परिवाद में बयान अंकित होने की तिथि 11 सितंबर निर्धारित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें