फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के मामले में दो पुलिस हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। पुरन्दरपुर थाना में गुरुवार को रात में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार की ओर से घटना की जानकारी 100 नंबर पर दिया गया, जिसके बाद हरकत में आई पुरंदरपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बताया गया कि पुरंदरपुर थाना में गुरुवार की रात में एक मांगलिक कार्यक्रम के तहत संगीत पार्टी का आयोजन किया गया था। उसी दौरान पास ही के मजरे के रहने वाले दो युवको ने एक किशोरी को बहला फुसलाकर कार्यक्रम से दूर एक घर के पीछे ले जाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगे। किसी तरह से मौके से भाग कर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसकी जानकारी परिजनों ने शुक्रवार को 100 नंबर पर दी। जिसके बाद हरकत में आई पुरंदरपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने दो आरोपियों को अपने हिरासत में ले लिया है। चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर उदय नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की द्वारा की गई शिकायत के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें