फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली टीम ने एक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राजस्व वसूली टीम ने गुरुवार को जंगल बड़हरा गांव के एक व्यक्ति को 1.26 लाख रुपयेबकाया में जेल भेज दिया है। नायब तहसीलदार सदर सतीश कुमार ने बताया कि टीम जंगल बड़हरा में वसूली कर रही थी। इसी गांव के परिवार न्यायालय का 1.26 लाख रुपयेबकाया होने और जमा न करने पर दिनेश पुत्र काली चरन को जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जांच टीम में सदर तहसील के अमीन मुनीर ओम प्रकाश, विजय तिवारी, रामचयन शामिल है।
विज्ञापन

लेखपाल से दुर्व्यवहार करने वाले पर कार्रवाई की मांग
महराजगंज। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने सदर एसडीएम को ज्ञापन देकर फरेंदा तहसील लेखपाल के साथ अभद्रता व्यवहार करने वाले पर कार्रवाई के साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए टीम के साथ पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।
तहसील अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी ने कहा कि फरेंदा तहसील में कार्यरत लेखपाल दशरथ गुप्ता ने अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की गई। इससे नाराज होकार अतिक्रमणकारी और सहयोगियों ने तहसील में पहुंचकर लेखपाल के साथ अभद्र व्यवहार किया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया गया। जिसे लेकर फरेंदा तहसील के लेखपाल आंदोलित है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि सरकारी भूमि पर जो भी अतिक्रमण है उसे हटाया जाए जिसमें मात्र लेखपालों को ही लगाया जाता है। अवैध कब्जा हटाने के लिए राजस्व टीम के साथ पुलिस बल की व्यवस्था की जाए। अन्यथा तहसील सदर के लेखपाल आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर इंद्र कैलाश सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें