फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल बार के चुनाव में 70% मतदान

Sun, 22 Jan 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
मतदान - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
महराजगंज। गहमागहमी के बीच दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को सिविल बार कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। इसमें कुल 70 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना आगामी सोमवार को सुबह 10 बजे से होगी। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अरूण कुमार पांडे, इंद्रासन सिंह, कृष्ण गोपाल उपाध्याय औरा जगदीश पटेल ने नामांकन किया था। 
विज्ञापन


वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अतीउल्लाह और नित्यानंद पांडे ने नामांकन किया था। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये आशीष त्रिपाठी, दिनेश विश्कर्मा, जबकि महांमत्री पद के लिए करुणाकर त्रिपाठी, मनोज पांडे, संजीव श्रीवास्तव, और सुशील श्रीवास्तव ने दांव लगाया है। कुल 486 वोटर मतदान के लिए पंजीकृत थे। चुनाव अधिकारी शंभु शरण ने बताया कि पंजीकृत मतदाताओं में से कुल 70 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने मतदान किया है। 

चुनाव अधिकारी शंभु शरण ने बताया कि मतगणना आगामी सोमवार 10 बजे से होगी। इस दौरान प्यारे लाल यादव, नरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, रामजी सिंह, योगेश शुक्ला, आरपी सिंह, मूर्ति नरायन त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


सिविल बार कोर्ट एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय में  गहमागहमी केेेेे बीच शुरू हुआ। कोषाध्यक्ष पद पर तीन लोगों ने दावेदारी ठोकी है। इनमें प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, शिव शंकर गुप्ता और सुनील कुमार पांडे हैं। चुनाव अधिकारी शंभु शरण पांडे ने बताया कि दो बजे तक 486 में से 250 लोगों ने मतदान किया था। लेकिन मतदान के अंतिम समय 4 बजे तक कुल 465 अधिवक्ताओं ने वोट दिया। इस दौरान सिविल कोर्ट में काफी गरमा गरमी का माहौल रहा। चुनाव अधिकारी ने कहा कि चुनाव समय से सकुशल हो गया है। अधिवक्ताओं ने मतदान में काफी उत्साह दिखाया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें