फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 25 गांवों के 70 हजार की आबादी बिजली के लिए परेशान

Sun, 02 Jul 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फाल्ट को ठीक कराने में अधिकारी नहीं ले रहे रुचि , दो दिन से हो रही समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। घुघली में 25 गांवों की करीब 70 हजार की आबादी को समस्या हो रही है। बिजली निगम के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। फाल्ट ठीक नहीं होने से दो दिनों से यह समस्या हो रही है, लेकिन अधिकारी गंभीर नहीं हैं।
जानकारी के अनुसार, घुघली बुजुर्ग, भुवना, भूवनी, कोटवा, टेडवा, बिश्वनाथपुर, बिरैचा, विरइची, खानपुर, मिश्रौली, मेदिनीपुर, पकड़ियर विशुनपुर, कोटिया, सहजगंज, भिऔरा, गजरा, बन्नी, सेमहाना टोला, केवटनिया, मटिहारिया आदि ग्राम सभाओं में बिजली नहीं आ रही है। फाल्ट ठीक नहीं हाेने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन

पूर्वी फीडर सेआए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है। इस संबंध में न तो अधिकारी ध्यान देते हैं और न ही कर्मचारी। सतीश साहनी, प्रभुनाथ, हरीराम आदि ने बताया कि फाल्ट कहां हुआ है, कर्मी दो दिन से ढूढ़ नहीं पा रहे हैं। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं रहने से परेशानी हो रही है। उपभोक्ता चंदन यादव, राम ध्यान मल्ल , विजय , राम दहारी, हिरामन , हरिराम आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि बरसात में यह समस्या अक्सर होती रहती है। बिजली का बिल देने के बाद भी भरपूर बिजली नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा परेशानी रात में हो रही है। बिजली निगम के अवर
विज्ञापन

अभियंता संदीप यादव ने बताया कि लाइनमैन जुटे हैं। दो बार फाल्ट ढूढ़ने की कोशिश की गई, लेकिन पता नहीं चल पा रहा है। जल्दी ही फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। टीम कार्य में लगी हुई है। बरसात में इस तरह की समस्या होती रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें