फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में 69 जोड़े एक-दूजे के हुए

Fri, 01 Mar 2019 01:04 AM IST
राकेश पांडेय संत कबीरनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में 69 जोड़े एक-दूजे के हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोल्हुई/लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। कस्बे में स्थित एक मैरेज हाल में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 69 जोड़ों की शादी कराई गई। इनमें दो अल्पसंख्यक समुदाय के जोड़े की शामिल हैं। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। सामूहिक विवाह योजना में सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखा जा रहा है। सरकार की तरफ से एक जोड़े की शादी के लिए 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। इनमें से 35 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाते हैं। दस हजार रुपये की विदाई सामग्री और छह हजार खर्च कर वर व कन्या पक्ष के लोगों के लिए खानपान की व्यवस्था की जाती है। फरेंदा के विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ सभी वर्ग के लोगों को दिया जा रहा है। नौतनवां विधायक अमन मणि त्रिपाठी एवं पूर्व मंत्री श्याम नरायन तिवारी ने सामूहिक विवाह योजना को बड़ी जन कल्याणकारी योजना करार दिया। योगेन्द्र सिंह ने सभी जोड़ों को एक-एक साड़ी व अन्य सामान भेंट किया। समारोह में नौतनवां के 25, लक्ष्मीपुर के 10, बृजमनगंज के सात, मिठौरा के छह, निचलौल के चार, पनियरा के आठ, सिसवां के एक और सदर के आठ जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। हरपुर की मोहरमा व पटखौली के मोनू अली तथा बैजनाथपर की अंजुम खातून व पिपरपतिया नेपाल के रमजान अली का निकाह होने से कार्यक्रम में गंगा जमुनी संस्कृति की झलक दिखी। इस दौरान फरेदा के चेयरमैन राजेश जायसवाल, विवेकानंद पांडेय, मधुर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी बीके सिंह, ध्रुव त्रिपाठी, श्रीराम जायसवाल, हृदय उपाध्याय, जोखमन प्रसाद, तुषार कांत, कन्हैया चौहान, सफी आलम, योगेन्द्र सिंह, बबलू सिंह, हरिश्चन्द्र सोनकर, समीर, प्रदीप पांडेय, रणजीत सिंह, अजय दूबे, जितेन्द्र सिंह सोलंकी, अरुण राय, विकास उपाध्याय, दिनेश राय, विनय स्वरुप मिश्र, शिरोमणि दूबे, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, विवेकानंद राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें