फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिपीठ लेहड़ा, ईटहिया शिव मंदिर संवरेगा

Mon, 04 Mar 2019 11:56 PM IST
राकेश पांडेय maharajganj/ विवेक जायसवाल
विज्ञापन
सीएम ने 73 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के मंदिरों को संवार सरकार पर्यटन को बढ़ावा देगी। सोमवार को सीएम ने इसकी शुरूआत भी कर दी। पहले चरण में चौक बाजार स्थित श्रीगोरक्षनाथ मंदिर का सुंदरीकरण और सोनाड़ी देवी मंदिर जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
विज्ञापन


अपने संबोधन में सीएम ने बताया कि यह क्षेत्र प्राचीन काल से ही लोक आस्था का केंद्र रहा है। चौक बाजार के श्रीगुरु गोरक्षनाथ मंदिर के निकट खुदाई के दौरान दशकों पूर्व कुछ सिक्के मिले थे। ये तीसरी-चौथी शताब्दी से संबंधित बताए गए थे। इसी से क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व समझा जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कुंभ में स्नान कर हमारे धार्मिक महत्व को स्पष्ट किया है। यही नहीं कुंभ में विभिन्न देशों से आए लोगों ने भी हमारी गौरवशाली संस्कृति के दर्शन किए। ऐसे में सरकार ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जायेगा। इसी शुरूआत महाशिवरात्रि अवसर पर शिव अवतार व महायोगी के मंदिर गोरक्षनाथ और सोनाड़ी देवी मंदिर जीर्णोद्धार के साथ की जा रही है। उन्होंने पूर्वांचल की प्रसिद्ध शक्तिपीठ लेहड़ा मंदिर और मिनी बाबा धाम कहे जाने वाले विख्यात ईटहिया पंचमुखी शिव मंदिर के विकास को लेकर जिला प्रशासन को शीघ्र प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने जनपद के प्राचीन कटहरा शिव मंदिर में पर्यटन विकास के तहत कराए गए कार्यों का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें