फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 दिसंबर को होगी विद्याज्ञान परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
9 दिसंबर को होगी विद्या ज्ञान परीक्षा
विज्ञापन

1143 विद्यार्थियों के लिए बनाया गया एक परीक्षा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में 9 दिसंबर को विद्या ज्ञान परीक्षा होगी। इसके लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां दो पाली में परीक्षा संपन्न होगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक पढ़ाई करने के बाद जिले के बच्चों की परीक्षा कराई जाती है। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश स्तर के दो विद्या ज्ञान स्कूलों में दाखिला मिलेगा। इसके लिए जिले के स्कूलों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहले से सूचना भेजी जा चुकी है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए प्रथम पाली में 561 बालिकाएं और द्वितीय पाली में 582 बच्चे शामिल होंगे। उन्होंने निर्देश दिया है कि बताया कि पहली पाली में केवल बालिकाएं व द्वितीय पाली में बालक वर्ग की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सिसवां ब्लॉक से 20, घुघली से 98, परतावल से 106, फरेंदा से 81, लक्ष्मीपुर से 156, महराजगंज से 216, पनियरा से 181, बृजमनगंज से 129, धानी से 34, निचलौल के 28, नौतनवां के 31, मिठौरा के 63 विद्यार्थियों की परीक्षा 9 दिसंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्यालयों को विद्या ज्ञान परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को समय से प्रवेश पत्र वितरित कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि बच्चे समय से केंद्र पर उपस्थित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें