फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के दस मॉडल पुरस्कृत

विज्ञापन
लैब
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। समग्र शिक्षा अभियान के तहत गुरूवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा-धनेई में जिला स्तरीय विज्ञान मॉड्ल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्राओं पर्यावरण संबंधी मुद्दे, जैव विविधता संरक्षण, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान वैकल्पिक उर्जा, सूचना संचार प्रद्योगिकी और गणित, भौतिक विज्ञान, खेल आदि का मॉड्ल प्रस्तुत किया गया। बेहतर मॉड्ल प्रस्तुत करने वाले सीनियर व जूनियर वर्ग के पांच-पांच मॉड्ल को पुरस्कृत किया गया। इसमें सीनियर वर्ग में सुयश चंद्र श्रीवास्तव, राजन कुमार, प्रीति दूबे, तनवीर आलम, तन्मय देव पटेल, और जूनियर वर्ग में प्रद्युम्न कुमार, जूली, ऋतुराज सिंह, प्रमोद मौर्या, खुशी के माड्ल को चयन कर पुरस्कृत किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षण अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विज्ञान माड्ल प्रर्दशनी के माध्यम से प्रतिभा का विकास होगा। इस मौके पर डॉयट प्राचार्य मसऊद अख्तर अंसारी, वित्त एवं लेखाधिकारी दुर्गेश यादव, डॉ. कोहली, दमयंती यादव, सुरेंद्र प्रसाद, देवेंद्र पांडेय, रामनरायण मिश्र, अब्दुल क्यूम शेख, रामजी प्रसाद, अविनाश कुशवाहा, राजेश कुमार पांडेय, बैजनाथ पटेल, योगेंद्र नाथ पटेल, विजय कांत सिंह, छबिनाथ सिंह, वेद प्रसाद मिश्रा, भुपेंद्र सिंह, हरिप्रकाश चौधरी, संदीप चौधरी, पवन मिश्र, सुनीता पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें