फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली के जरिए बच्चों ने शिक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
स्कूल चले हम
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। जिले में विभिन्न स्थानों पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। बच्चों ने नारों के माध्यम से शिक्षा के महत्व को बताया। साथ ही स्कूलों में अधिक से अधिक नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया गया। अड्डा बाजार, बृजमनगंज, पनियरा, निचलौल समेत अन्य क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकली।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सर्व शिक्षा अभियान के तहत नौतनवां ब्लॉक के रतनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी जूनियर बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को स्कूल चलो रैली निकाली। विद्यालय परिसर से निकलकर यह रैली नारा लगाते हुए रतनपुर गांव, बाजार होते रोहिन नदी पुल तक का भ्रमण करके विद्यालय परिसर पहुंची। नौतनवा खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ला, दिनेश त्रिपाठी, सह समन्वयक अनिल कुमार सिंह, संयुक्ता सिंह, उमेश यादव, शैलेश कुमार भारती, मारकंडे त्रिपाठी, यशोदा नंद भारती, मनौव्वर अली, पवन कुमार शुक्ल, राघवेंद्र नाथ पांडे, अश्विनी कटियार, बलवंत सिंह, सुनीता चौधरी एवं गौरव पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन

बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुुसार खंड शिक्षा अधिकारी तारकेश्वर पांडेय के नेतृत्व में निकली स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्दू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सहायक लेखाकार शिवराम चौरसिया, विजय जासवाल, विनय पाठक, चन्दन द्विवेदी, सच्चीदानंद मिश्रा, नागेन्द्र चौरसिया, अलाउद्दीन खां, बार्कल्लाह खां, रामकेवल प्रसाद, अनूप मणि त्रिपाठी, रामनयन प्रसाद, धनुषधारी चौधरी, कमलेश सिंह, रमेश चन्द्र निषाद, रामउजागिर यादव, सुप्रिया सिंह, बबिता जासवाल, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी पनियरा में बृहस्पतिवार को स्कूल चलो अभियान रैली ब्लॉक प्रमुख पति राजेश जायसवाल व खंड शिक्षा अधिकारी आरडी प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बीआरसी से बसडीला, पनियरा कस्बा व अटकहिया गांव तक पहुंची। इस रैली में प्राथमिक विद्यालय पनियरा प्रथम, द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनियरा, प्राथमिक विद्यालय पनियरा खास, अटकहिया, बड़वार ,बसडीला, डिंगुरी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बसडीला के बच्चों ने हिस्सा लिया। रैली में बच्चे हाथ में बैनर लिए सब पढ़े सब बढ़े, शिक्षा हो अनमोल रतन नारों के जरिए जागरूक किया।
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी वीर विक्रम सिंह, बाल बिकास परियोजना अधिकारी विजय प्रकाश चौधरी, वरिष्ठ सह समन्यन्यक रामसुन्दर गुप्ता, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष हरीश शाही, रामसमुझ मौर्य, प्रधानाध्यापक गुलाब सिंह, बनारसी प्रसाद, बसंत कुमार पांडेय, कृण्ण कुमार मौर्य, राजेश कुमार यादव, बलराम यादव, अनिरुद्ध निराला, प्रमोद कुमार पटेल सहित तमाम अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार रैली को नगर पंचायत अध्यक्ष व खंड शिक्षा अधिकारी ने झंडी दिखाकर संयुक्त रुप से रवाना किया। बी.आर.सी से सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय निचलौल प्रथम, पूर्व माध्यमिक विघालय निचलौल, अंगिरा शिशु ज्ञान मंदिर, सेंट जोसेफ्स स्कूल, मेट्रो कांवेट स्कूल के बच्चे ने हाथ मे स्लोगन लिखी तख्खियां लिये नगर के मेन चौराहा, कटरा चौराहा, मेन मर्केट होते हुए ब्लाक में पहुंचे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विश्ननाथ मद्धेशिया, खंड शिक्षा अधिकारी छनमन गौड, विंद्रावती सिंह, अजय पांडेय, रामदुलारे, शशिकेस, अखिलेश कुमार सिंह, संजय यादव, नंदकिशोर,प्रमोद चौबे, विजय सिंह, राजेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें