फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती से खफा व्यापारियों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी के लोगों ने अघोषित बिजली कटौती बंद करने, लो वोल्टेज की समस्या दूर करने और जर्जर तारों को बदलने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्या के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल ने कहा कि जिले में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। लो वोल्टेज के कारण बिजली से चलने वाले यंत्र अब खराब होने लगे हैं। सिसवां, नौतनवां, फरेंदा, पनियरा व परतावल समेत अन्य स्थानों पर अघोषित कटौती के कारण लोग बेहाल हैं। जिले में जितने भी जगह वर्षों पुराने तार लगे हैं, वह अब जर्जर हो चुके हैं, जिसकी वजह से जगह - जगह फाल्ट होता रहता है। जर्जर तारों को बदलने के प्रति विभाग लापरवाह है। सिसवां कस्बे में हो रही बिजली कटौती से कारोबारियों के व्यवसाय पर प्रभाव पड़ रहा है। तमाम जगहों पर लघु उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। शेड्यूल के अनुसार विभाग की तरफ से बिजली नहीं दी जा रही है। बिजली कटौती से संबंधित शिकायतों को लेकर व्यापारियों ने पिछले महीने विभाग के मुख्य अभियंता गोरखपुर को पत्र देकर समस्या के निस्तारण की मांग की गई थी लेकिन अब तक कोई सार्थक परिणाम नहीं निकाला गया। लो वोल्टेज की समस्या तब तक दूर नहीं होगी, जब तक कम क्षमता के ट्रांसफार्मर को बदलकर अधिक क्षमता के नहीं लगाए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि दिवाली तक समस्या का समाधान न होने पर व्यापारी सड़क पर आकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर लवकुश पांडेय, अविनाश कुमार, शैलेश, योगेश जायसवाल, नंदलाल के अलावा कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें