फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतनवां में उल्टी-दस्त से एक और मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। नगर के अंबेडकरनगर वार्ड में बीते एक महीने से फैला उल्टी-दस्त का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस बीमारी के प्रकोप से बुधवार की दोपहर एक और व्यक्ति की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गयी। वार्ड में बीते पच्चीस दिनों में उल्टी-दस्त की बीमारी से मरने वालों की संख्या छह हो गयी है। वहीं इस बीमारी को लेकर वार्ड के लोग आक्रोशित हैं और नगर पालिका प्रशासन को जिम्मेदार मान रहे हैं।
विज्ञापन

खबर के मुताबिक अंबेडकरनगर निवासी निजामुद्दीन (45) सोमवार की देर रात अचानक दस्त शुरू हो गयी। मंगलवार की सुबह दस बजे दस्त केे साथ उल्टी शुरू होने के बाद परिजन उसे बाल्मिकीनगर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर तीन बजे उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा था। बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस बात की जानकारी जब उसके घर पर हुई तो कोहराम मच गया। पड़ोसियों के मुताबिक मृतक निजामुद्दीन आटो चलाकर अपना परिवार चलाता था। उसकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। जिसमें से दो बेटियों व एक बेटे की शादी अभी नही हुई थी। इस घटना की जानकारी होने पर मृतक की पत्नी खुशबून्निशा एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं मुहल्ले के लोग वार्ड में फैली गंदगी और कूड़े के ढेर और जाम नालियों की वजह से फैल रही इस बीमारी के लिये नगर पालिका प्रशासन को जिम्मेदार मानते हैं। वार्ड के निवासी संजय जायसवाल, हरिकेश यादव, राजा मिश्रा, दीपक मिश्रा, अरुण चौधरी, उमाशंकर यादव, कन्हैया श्रीवास्तव का कहना है कि नगर पालिका इस बीमारी का प्रकोप फैलने के बाद कुछ दिनों तक साफ-सफाई का अभियान चलाया। जिसके बाद वह भी शान्त हो गयी। आज भी वार्ड में नालियां जाम है। वार्ड में कई जगह कूड़े के ढेर पड़े हुये है। जिससे यह बीमारी दिनों दिन फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें