लेहड़ा बाजार। बृजमनगंज क्षेत्र के ग्रामसभा हाताबेला हरैया में एक पात्र गृहणी कार्ड धारक ने कोटेदार पर मनमानी ढंग से राशन देने का आरोप लगाया है। साथस ही डीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत का निपटारा न होने पर 1 अगस्त से बृजमनगंज ब्लाक मुख्यालय पर भूख हडताल की चेतावनी दी गई है। ग्राम हाताबेला हरैया के टोला नरायनपुर निवासी रमाशंकर यादव ने बताया की 3 मई को मिटटी का तेल लेने कोटेदार के घर गए। उसका बर्ताव ठीक नहीं रहा। साथ तेल भी नहीं दिया। इसकी शिकायत डीएम और एसडीएम फरेन्द्र से किया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 1 अगस्त तक ब्लाक मुख्यालय पर भूख हड़ताल शुरू होगी।