फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुख-समृद्धि की कामना के साथ देवी की 603 मूर्तियां विसर्जित

विज्ञापन
परतावल में ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकली दुर्गा प्रतिमाएं।
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं शनिवार को भी विसर्जित की गई। प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच 603 देवी प्रतिमाएं विसर्जित कराई। देर रात तक चले विसर्जन में श्रद्धालुओं ने माता को सुख-समृद्धि की कामना के साथ विदा किया।
विज्ञापन

जिले में कुल 1438 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। इसमें से 835 देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को पूरा कर लिया गया। जिसमें मुख्यालय, चौक, निचलौल व नौतनवां की अधिकांश प्रतिमाएं शामिल रहीं। वहीं शनिवार को फरेंदा, सिसवा बाजार, घुघली, पनियरा, परतावल की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। फरेंदा में स्थापित प्रतिमाएं जहां हड़हवा घाट पर तो घुघली में बैकुंठी घाट पर सकुशल विसर्जन संपन्न कराया गया। एडिशनल एसपी ने बताया कि चिन्हित 149 विसर्जन स्थल पर पथ प्रकाश, नाव व तैराकों की उपलब्धता पर्याप्त रही। ­दूसरे दिन के विसर्जन में 10 निरीक्षक, 25 उपनिरीक्षक, 30 महिला कांस्टेबल और 200 से अधिक कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाईं गई थी। सभी स्थानों पर सकुशल विसर्जन संपन्न कराने में पीएसी ने भी सहायता दी। पीआरवी व 112 के वाहन विसर्जन के दौरान भ्रमणशील रहे। जिससे कहीं गड़बड़ी की स्थिति नहीं उत्पन्न हुई। विसर्जन स्थलों पर सीसीटीवी के जरिये निगरानी रखी गई। दुर्गा महोत्सव का समापन सकुशल संपन्न कराई गई।
सोशल प्लेटफार्म पर रही पैनी नजर: दुर्गा पूजा महोत्सव में किसी तरह की गड़बड़ी न उत्पन्न होने पाए इसकी कमान साइबर सेल ने संभाले रखी। साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू होने के दौरान से साइबर सेल ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यू- ट्यूब सहित अन्य इंटरनेट प्लेटफार्म पर नजर रखी गई। अफवाह न फैलने पाए और कोई भ्रामक पोस्ट न कर सके इसपर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें