फोटो परिचय। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के तरफ से शनिवार को शिशु विद्यालय जूनियर हाई
महराजगंज। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत ठूठीबारी में आयोजित ब्यूटी पार्लर और मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण का समापन हुआ। 60 प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के तहत 30 महिलाओं को 21 दिवसीय ब्यूटी पार्लर और 30 युवाओं को 15 दिवसीय मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया गया। नरेश कुमार जांगिड़ ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को हुनर सीखने और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने में मदद मिलती है। इससे वे अपनी आजीविका को मजबूत करने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
सामाजिक चेतना अभियान के तहत वाइब्रेंट ग्राम बोदना और पड़ौली के पंचायत भवनों के लिए टेबल, कुर्सियां और कूड़ेदान वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य पंचायत भवनों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देना है।