फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का फालोअप----फरेंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के 60 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

फरेंदा। कस्बे के एचडीएफसी बैंक में गुरुवार को हुए 13 लाख रुपये के लूट मामले में 60 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया गया है, पुलिस सुराग जुटाने में भी लगी है मगर अभी तक मामले का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

फरेंदा कस्बे में स्थित एचडीएफसी बैंक में बीते गुरुवार को असलहे के बल पर चार बदमाशों ने घुस कर फिल्मी अंदाज में 13 लाख रुपया लूट लिया व फरार हो गए। लूट की सूचना से जहां इलाके में सनसनी फैल गई वही एडीजी दावा शेरपा, एसपी रोहित सिंह सजवान समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एडीजी ने मामले के खुलासे के लिए स्वाट के साथ सीओ नौतनवां व फरेंदा के नेतृत्व में तीन टीमों को लगाया। टीम छानबीन में जुटी हुई है, मगर अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। फैजाबाद, अंबेडकर व टांडा पुलिस द्वारा भी मौके पर पहुंच कर खुलासे की दिशा में काम कर रही है। सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि लूट की घटना का पता लगाने के लिए पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे तक नही पहुंच सकी है। मोबाइल टावर डंप के जरिए तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें