फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में मारपीट, 3 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में मारपीट, 3 लोग घायल
विज्ञापन

खुटहां बाजार (महराजगंज )। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िला बाजार में रविवार सायं 4 बजे करीब जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान तीन लोग घायल हो गए जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुड़िला बाजार निवासी हरिराम पासवान की 4 डिस्मिल भूमि का आवासीय पट्टा हुआ है जिसमें दयानंद जमीन में अपने कार्य को करने के लिए ईंट रख दी। इस मामले को लेकर हरिराम ने एतराज जताया तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में हरिराम (46), शारदा देवी (45), रवि पासवान (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पनियरा पुलिस पहुंचकर तीन लोगों को थाने ले गई। इस संबंध में सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें