फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नदी के रास्ते तस्करी की जा रही 57 क्विंटल धूप की लकड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल वन रेंज से सटे होकर बहने वाली नारायणी नदी में शुक्रवार सुबह वन कर्मियों की टीम घेराबंदी कर नाव पर लदी तस्करी की 56.68 क्विंटल धूप की लकड़ी के खेप को बरामद कर ली। जबकि मौके से तस्कर नाव सहित लकड़ी को छोड़ नदी में छलांग लगाकर भागने में सफल रहे। टीम ने नाव सहित बरामद धूप की लकड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि वन्य जीव और वन संपदाओं की निगरानी के लिए टीम के साथ नारायणी नदी के किनारे गस्त कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल से नारायणी नदी के रास्ते नाव की मदद से धूप की लकड़ी की तस्करी कर अवैध तरीके से भारतीय सीमा क्षेत्र की ओर ला रहे हैं। इसके बाद टीम के साथ घेराबंदी कर ली गई। इसी बीच नदी में नेपाल की ओर से एक नाव आती दिखाई दी। इस पर बोरे में कुछ संदिग्ध सामान लदा दिखाई दिया। फिर टीम की मदद से नाव को पकड़ने का प्रयास किया जाने लगा। वहीं नाव पर मौजूद आरोपी वन कर्मियों को अपनी ओर आता देख नाव को लेकर भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन वन कर्मियों की सक्रियता को देख नाव से नदी में कूदकर भाग निकले। नाव पर लदे बोरे की तलाशी ली गई तो बोरे से धूप की लकड़ी बरामद हुई। जिसका वजन 56.68 क्विंटल है। बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई टीम में वन दरोगा अशोक सिंह, रविन्द्र प्रताप, मोबीन अली, अर्जुन कुमार प्रजापति, धीरेन्द्र प्रताप, अब्दुल हकीम शामिल रहे। पांच राउंड हवाई फायरिंग के बाद नदी में कूदे तस्कर: वन कर्मियों के मुताबिक नदी में तस्करों का पीछा करने के दौरान वह तस्करी के धूप लदी लकड़ी को लेकर भागने का काफी प्रयास किया। इस दौरान नदी में तस्करों का करीब पांच सौ मीटर दूर तक पीछा किया गया। वहीं नदी के हर जगहों से रूबरू तस्करों को चंगुल से निकलते देख उन्हें पकड़ने के लिए पांच राउंड ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की गई। उसके बाद नाव सवार तस्कर नाव लदी धूप की लकड़ी को छोड़ नदी में कूद गए। उसके बाद वह फरार हो गए। फिलहाल तस्करी से जुड़े कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें