फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री, विधायकों समेत 57 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री, विधायकों समेत 57 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद
विज्ञापन

महराजगंज। छठे चरण में जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया के समाप्त होने के उपरांत पूर्व मंत्री, पांच विधायकों समेत कुल 57 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया।
जिले के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में कुल नौ, नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में कुल 10, सदर सुरक्षित व सिसवा विधानसभा क्षेत्र में कुल 12-12 तथा पनियरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान प्रक्रिया के समापन के उपरांत सभी का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। वैसे तो अपनी जीत का दावा सभी प्रत्याशी कर रहे हैं। अब दस मार्च को होने वाली मतगणना से ही वास्तविक परिणाम का पता चलेगा।
विज्ञापन

विधान सभावार इन प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में हुआ बंद
फरेंदा विधानसभा-भाजपा से विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सपा से पूर्व मंत्री शंखलाल, कांग्रेस से वीरेंद्र चौधरी, बसपा से ईशु चौरसिया, आम आदमी पार्टी से राजन, लोक समाज पार्टी से रवि प्रकाश विश्वकर्मा, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी से सूर्यप्रकाश, आम जनता पार्टी से जैली व निर्दलीय के रुप में आशुतोष।
नौतनवां विधानसभा-बहुजन समाज पार्टी से विधायक अमनमणि त्रिपाठी, सपा से पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह, कांग्रेस से सदामोहन उपाध्याय, भाजपा के सहयोग दल निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल से ऋषि, आम आदमी पार्टी से बेचन, जन अधिकार पार्टी से नागेंद्र प्रसाद, आम जनता पार्टी से पशुपति तथा निर्दल श्वेता सिंह, सोनू सिंह व वीरेंद्र।
सिसवा विधानसभा-सपा से सुशील कुमार टिबड़ेवाल, भाजपा से विधायक प्रेमसागर पटेल, बसपा से धीरेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस से राजू कुमार गुप्ता, आम आदमी पार्टी से रामकुमार, विकासशील इंसान पार्टी से दीनानाथ, आम जनता पार्टी इंडिया से दीपक श्रीवास्तव, लोकतांत्रिक जनता दल से गौतम लाल श्रीवास्तव तथा निर्दलीय के रूप में राकेश कुमार मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र व लालधारी।
सदर विधानसभा-भाजपा से विधायक जयमंगल कन्नौजिया, कांग्रेस से आलोक प्रसाद, सुभासपा से गीता रत्ना, बसपा से ओमप्रकाश, आम आदमी पार्टी से अमरनाथ, आम जनता पार्टी इंडिया से मनोज कुमार कन्नौजिया, कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से रामकेवल, लोक जनशक्ति पार्टी से वीरेंद्र कुमार, एआईएमआईएम से जितेंद्र कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से शैलेंद्र तथा निर्दल निर्मेष मंगल व अवधेश।
विज्ञापन

पनियरा विधानसभा-कांग्रेस से शरदेंदु पांडेय, भाजपा से विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सपा से कृष्णभान, बसपा से ओमप्रकाश चौरसिया, आम आदमी पार्टी से अवधेश सिंह, अभय समाज पार्टी से शत्रुध्न सिंह निषाद, आम जनता पार्टी इंडिया से रामचंद्र, भारतीय अपना समाज पार्टी से सुरेश चन्द, आल इंडिया ए मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन से शमशाद आलम तथा निर्दलीय के रुप में प्रवीण, छेदी मजदूूर, अजय कुमार द्विवेदी, हरिनरायन व प्रफुल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें