फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 55 विद्यालय वाहन नहीं हुए ऑनबोर्ड, एआरटीओ ने भेजी रिपोर्ट

Wed, 03 Jun 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- जनपद में 1123 को स्कूल वाहन की परमिट, परिवहन आयुक्त व डीएम कार्यालय को रिपोर्ट भेजी
विज्ञापन

महराजगंज। स्कूल वाहनों में बच्चों के सुरक्षा का इंतजाम पुख्ता करने के लिए परिवहन आयुक्त के निर्देश बेसिक और माध्यमिक की सक्रियता के बाद भी 55 स्कूल वाहन ऑनबोर्ड नहीं हो सके। एआरटीओ ने मनमानी के खिलाफ अपनी रिपोर्ट परिवहन आयुक्त व जिलाधिकारी कार्यालय भी भेजी है। रिपोर्ट में मान्यता समाप्त करने की सिफारिश नियमों की अवहेलना के मद्देनजर की गई है।
महराजगंज जनपद में सरकारी व निजी को मिलाकर कुल 3495 स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में संचालित कुल 1123 वाहनों को स्कूल वाहन की परमिट मिली है, लेकिन सुरक्षा के मानक तय होने के बाद आयुक्त स्तर से यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पर आन बोर्ड कराने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

एआरटीओ मनोज कुमार सिंह, सभी बीईओ व माध्यमिक शिक्षा नोडल अनमोल कुमार यादव की सक्रियता से ब्लाॅकवार कैंप लगाकर स्कूल वाहन की परमिट पर संचालित सभी वाहनों में तय मानक पूरा कराए और इन्हें निर्धारित पोर्टल पर आन बोर्ड भी कराया। सक्रियता के बाद भी अप्रैल तक महज 923 स्कूल वाहन तो मई में 145 ऑनबोर्ड कराए गए। दो माह की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी जनपद में 55 स्कूल बसें अभी बिना ऑनबोर्ड हुए ही संचालित हो रहीं।
इनमें से चार को विभाग सीज भी कर चुका है। इसके बावजूद संबंधित स्कूलों की मनमानी बनी रही और यह 55 वाहन ऑनबोर्ड नहीं हो सके। अब संबंधित स्कूलों के खिलाफ मान्यता समाप्ति की रिपोर्ट एआरटीओ की तरफ से परिवहन आयुक्त व डीएम कार्यालय भेज दी गई है। चर्चा है कि इस रिपोर्ट के आधार पर राज्य स्तर से मान्यता समाप्ति की कार्रवाई प्रभावी हो सकती है।

वाहन ऑनबोर्ड न कराने वाले सभी स्कूल प्राथमिक स्तर के निजी प्रबंध तंत्र के स्कूल हैं। माध्यमिक के सभी स्कूल वाहन न सिर्फ पोर्टल पर जुड़ चुके हैं, बल्कि सभी स्कूलों में परिवहन सुरक्षा समिति भी गठित कराते हुए डीआईओएस कार्यालय रिपोर्ट भेजी गई है। - अनमोल कुमार यादव, परिवहन नोडल, माध्यमिक
विज्ञापन


यूपी आईएसवीएमपी पर अभी तक 55 स्कूल वाहन ऑनबोर्ड नहीं हो सके। इसके लिए न सिर्फ भरपूर समय दिया गया, बल्कि तीन-तीन बार विकास खंड स्तर पर शिविर लगाए गए। इस उदासीनता को देखते हुए उक्त स्कूलों की मान्यता समाप्त करने का सिफारिशी पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।
- मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें