खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी मुड़िलाघाट के जवानों ने मुखबिर की सूचना पर नेपाल जाते समय लहसुन बरामद कर कस्टम को सौंप दिया है। असिस्टेंट कमांडेंट महामुत्युंजय पाठक ने बताया कि बीओपी मुड़िलाघाट के जवान शुक्रवार को गश्त पर निकले थे। भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 527/17 के पास पहुंचे। मुखबिर से सूचना मिली की तस्कर सीमा पर भारी मात्रा में लहसुन एकत्रित कर रहे हैं और नेपाल भेजने की फिराक में हैं। सूचना पर अमल करते हुए मौके पर देखा गया कि लहसुन एकत्र था और धंधेबाज सिर पर नेपाल की तरफ बोरा लेकर जा रहे थे। जवानों को देखते ही बोरा छोड़कर खुली सीमा का फायदा उठाकर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गए। 55 बोरी लहसुन बरामद हुआ। संवाद