खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी ने ''जीवंत ग्राम'' चंडीथान के पंचायत भवन परिसर में शनिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में 53 ग्रामीण लाभान्वित हुए।
एसएसबी 66वीं वाहिनी कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई के नेतृत्व एवं ''गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0'' के सहयोग से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ. अभिषेक कुमार, सहायक कमांडेंट चिकित्सा एवं डॉ. अक्षय कुमार सैफई मेडिकल कॉलेज ने 19 पुरुष, 26 महिलाओं और 8 बच्चों सहित कुल 53 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की। इस अवसर पर कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों की सेवा और सुरक्षा एसएसबी का परम लक्ष्य है। इस दौरान कार्यक्रम में जतिन, गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 की तरफ से ओम प्रकाश वर्मा, लाल मणि सिंह ग्राम प्रधान लक्खी चंद मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।