फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 52 छात्रों को मिली नौकरी, खिले चेहरे

Wed, 06 Dec 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चेहरी आईटीएम काॅलेज के बीटेक, डिप्लोमा के छात्र छात्राओं के लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद की कंपनी धूत ट्रांसमिशन द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। धूत ट्रांसमिशन एक नामी कंपनी है, जो देश के चार प्रमुख शहरों में उत्पादन कर रही है। प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आए हुए कंपनी के एचआर मैनेजर अभिनव कुमार ने बताया कि कंपनी मूल रूप से इलेक्ट्रिल, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट को हायर करती है। आने वाले दिनों में और अधिक बच्चों के प्लेसमेंट के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव किया जाएगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में 90 प्रतिशत छात्रों जिसमे से डिप्लोमा से 49 व बीटेक से तीन छात्रों का चयन किया गया। संस्थान के रजिस्ट्रार प्रो. अमित कुमार श्रीवास्तव ने कंपनी व उनके एचआर के प्रति छात्रों के प्लेसमेंट के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डाॅ.आर गोपाल, अमित कुमार मिश्र, डीके सिंह, नूरदीन खां आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें