जिले में 52 संक्रमित मिले, 147 मरीज हुए स्वस्थ
महराजगंज। कोरोना के मामले में सोमवार को राहत भरी खबर रही। क्योंकि 1263 सैंपल की जांच में 52 संक्रमित मिले हैं। 147 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। एक्टिव केस अब 630 रह गए हैं।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए. अंसारी ने बताया कि अब तक 12050 केस हो चुके हैं। सक्रिय केस 630 हैं। मरने वालों की संख्या 114 है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 11308 है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 409 लोग होम आइसोलेशन में हैं। जिले में 24050 एंटीजन कीट की उपलब्धता है। महिला अस्पताल में 43 एवं केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल में 20 कोविड मरीज भर्ती हैं।
उन्होंने बताया कि जागरूकता की वजह से केस में कमी आ रही है। विभाग की ओर से गठित टीमें होम आइसोलेसन में रहने वाले मरीजों की जांच समय-समय पर कर रही है। कोविड अस्पताल में डॉक्टरों की टीम निगरानी में जुटी है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।