फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में विद्युत स्टेशन पर बिल भुगतान में छूट रहा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में विद्युत स्टेशन पर बिल भुगतान में छूट रहा पसीना
विज्ञापन

फोटो:-
शहर में विद्युत स्टेशन पर बिल भुगतान में छूट रहा पसीना
समाधान योजना के तहत 19 करोड़ 30 लाख का हो चुका भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर के विद्युत स्टेशन पर बकाया बिल भुगतान करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। बिल भुगतान करने में लोगों को पसीना छूट रहा है। विद्युत निगम की ओर से उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए काउंटर की संख्या नहीं बढ़ने से दिक्कत हो रही है। हालत यह है कि शहर व आसपास के गांवों से आने वाले लोगों को भारी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
समाधान योजना के तहत 21258 लोगों ने पंजीकरण कराया है जिसमें 15412 लोगों ने 19 करोड़ 30 लाख रुपये बकाया को जमा कर दिया है। शेष लोगों को 31 मार्च के अंदर बिल जमा करने का निर्देश है। अगर तय तिथि तक बिल जमा नहीं हुआ तो सर चार्ज माफ नहीं होगा। इसके साथ ही पंजीकरण के दौरान जमा रकम भी जब्त हो जाएगी। शुक्रवार बैकुंठपुर विद्युत स्टेशन, परतावल उपकेंद्र, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर लोगों की भीड़ जमा रही। सभी बकाया विद्युत बिल का भुगतान करने पहुंचे। लेकिन लोगों की सुविधा का जरा भी ख्याल नहीं रखा गया। दो दिन से लोग बिल जमा करने आ रहे हैं, लेकिन भीड़ के वजह से खाली हाथ लौटना पड़ा। फिलहाल 5846 लोग पंजीकरण के बाद भी बिल जमा नहीं कर पाए हैं। लोगों को चिंता है कि बिल जमा नहीं हुआ तो समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

कमता बुजुर्ग गांव से आए करूणेश त्रिपाठी ने बताया कि निगम को लोगों की सुविधा का जरा भी ख्याल नहीं है। काउंटर की संख्या कम है। इससे बिल जमा होने में दिक्कत हो रही है। अगर विभाग के कर्मी से कुछ पूछना है तो भीड़ में वह संभव नहीं है। महराजगंज शहर से आए शेषनाथ ने बताया कि पंजीकरण तो हो गया है। लेकिन तीन बीतने के बाद भी भीड़ के कारण वापस जाना पड़ा। अगर समय बीत जाएगा तो नुकसान होगा। इस समस्या पर विभाग की नजर नहीं है। बड़हरां से आए सतीश ने कहा कि विद्युत निगम को लोगों की समस्याओं के प्रति जरा भी ख्याल नहीं है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का पंजीकरण हो गया है। उनका बकाया बिल जमा करने की व्यवस्था की गई है। समय से लोग बकाया बिल जमा कर दें। लापरवाही होने के बाद दशा में नुकसान हो जाएगा। अगर कहीं कोई परेशानी है, तो उसे तत्काल दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें