फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की मौत--

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से दो किशोर की मौत
विज्ञापन

क्रिकेट खेलकर वापस घर लौटते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
अड्डा बाजार। परसा मलिक थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर बोदरवार में शुक्रवार को दिन में बिजली गिरने से दो किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। दोनो किशोर गांव के बाहर क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

परसा मलिक थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर के बोदरवार निवासी फिरोज खान 15 व मनीष चौधरी 14 शुक्रवार को दिन में गांव के बाहर क्रिकेट खेलने गए थे। करीब दो बजे मौसम खराब होने के कारण साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। गांव के नजदीक ही बिजली गिरने से दोनों चपेट में आ गए। परिजन तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें