फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कार्य की होगी निगरानी, प्रधान होंगे नियंत्रण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कार्य की होगी निगरानी, प्रधान होंगे नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए शासन स्तर से जॉब चार्ट तैयार कर जारी किया गया है। सफाईकर्मी अब शासन के दिशानिर्देश के अनुरूप सफाई कार्य करेंगे। निदेशक पंचायती राज ने जिला पंचायत राज अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि सफाईकर्मी का कार्य क्षेत्र उसकी तैनाती वाला संपूर्ण राजस्व गांव होगा। सफाईकर्मी गर्मी के मौसम सुबह 7 से 11, अपराह्न 3 से 6 बजे तथा शीतकाल में सुबह 8 से 12 तथा अपराह्न 2 से 5 बजे तक सफाई कार्य करेंगे। संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए इन पर डीएम व सीडीओ का पूर्ण नियंत्रण होगा।
सफाई कर्मियों के ट्रांसफर, पोस्टिंग नियुक्ति प्राधिकारी डीपीआरओ करेंगे। सफाई कर्मियों के वेतन का आहरण व वितरण ग्राम प्रधान द्वारा उपस्थिति प्रमाण पत्र के आधार पर होगा। सफाई कर्मियों की उपस्थिति पंजिका ग्राम प्रधान के पास रहेगी। जिस पर सफाई कर्मी नियमित हस्ताक्षर करेंगे। एडीओ पंचायत व डीपीआरओ भी भ्रमण कर उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर उस पर हस्ताक्षर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ आरएन यादव ने बताया कि जॉब चार्ट के मुताबिक अब सफाई कर्मियों के पर्यवेक्षण अधिकारी एडीओ पंचायत होंगे और नियंत्रण प्राधिकारी ग्राम प्रधान होंगे। सफाई कर्मियों को तीन दिन का आकस्मिक अवकाश ग्राम प्रधान के स्तर से और इससे अधिक का अवकाश एडीओ पंचायत के स्तर से स्वीकृत होगा। अर्जित एवं चिकित्सकीय अवकाश नियुक्ति प्राधिकारी डीपीआरओ द्वारा स्वीकृत किया जाएगा। सफाई कर्मियों को राजस्व ग्राम में खड़ंजा, सड़क, नाली, नाले, पंचायत भवन के अलावा ग्रामीण हाट, मेला स्थल, पशु बाजार, एएनएम सेंटर, सामुदायिक एवं स्कूल शौचालय, विद्यालय परिसर, खेलकूद मैदान, व्यायाम शाला एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई करनी होगी। सफाई कर्मियों को एक ठेला पांच साल के लिए, दो फावड़ा, छह डलिया, 4 खुर्पा व 4 तौलिया एक-एक वर्ष के लिए, दो झाड़ू, एक साबुन, 5 किलो ब्लीचिंग पाउडर व दो लीटर फिनायल एक-एक माह के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें