फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात ने रोक दी फोरलेन निर्माण की रफ्तार, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात ने रोक दी फोरलेन निर्माण की रफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बरसात ने परतावल से गोरखपुर के बीच बन रहे फोरलेन निर्माण की रफ्तार रोक दी है। निर्माण की गति देखकर ऐसा नहीं लगता है कि यह सड़क निर्धारित समय दिसंबर-2018 तक पूरी नहीं हो पाएगी। परतावल से महराजगंज तक एनएच 730 का हिस्सा है। परतावल से गोरखपुर तक करीब 33 किमी. फोरलेन निर्माणाधीन है। कतरारी से गोरखपुर तक फोरलेन निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी गोरखपुर के पास है। कतरारी से परतावल तक करीब 11 किलोमीटर फोरलेन निर्माण का दायित्व लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड महराजगंज निभा रहा है। निर्माण कार्य के शुरुआती दौर में गोरखपुर जनपद की ओर से काम शुरू हुआ, मगर बाद में महराजगंज के एक्सईएन ने भी निर्माण का दबाव बनाया तथा दिसंबर 2018 तक काम पूरा कराने का निर्देश दिया तो कतरारी की ओर से काम शुरू हुआ। काम में तेजी भी देखने को मिली। मगर इस बीच बारिश की वजह से निर्माण कार्य सुस्त हो गया है। निर्माण की गति देखकर राहगीरों में निराशा है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के एक्सईएन सचिन कुमार ने बताया कि परतावल से कतरारी तक फोरलेन बनाने के लिए शासन स्तर से 118 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। 33 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। बारिश के कारण निर्माण कार्य में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें