राप्ती, महाव स्थिर, तीन नदियों का जल स्तर बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले से होकर प्रवाहित होने वाली नदियों में से शनिवार को महाव व राप्ती का जल स्तर स्थिर रहा, वहीं रोहिन, प्यास व गंडक नदी का जल स्तर बढ़ गया है।
सिंचाई विभाग कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक 24 घंटे से महाव नाला जहां ढाई फीट पर स्थिर है, वहीं राप्ती नदी 77.97 मीटर पर स्थिर है। जिन तीन नदियों को जल स्तर बढ़ा है उनमें रोहिन, गंडक व प्यास नदी शामिल हैं। गंडक नदी का तल स्तर जहां शु्क्रवार को 352.20 फीट था, वहीं शनिवार को इसका जल स्तर बढ़कर 353.20 मीटर हो गया है। प्यास नदी का जल स्तर 101.25 मीटर से बढ़कर 101.450 मीटर हो गया। इसी प्रकार रोहिन नदी का जल स्तर 78.840 मीटर से बढ़कर 78.870 मीटर हो गया।