थाना समाधान दिवस में नहीं पहुंचे लेखपाल, लंबित रहीं समस्याएं
फोटो:-
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शनिवार को जिले के सभी थानों में आयोजित समाधान दिवस में लेखपाल नहीं आए। इससे राजस्व से जुडे़ मामलों का निस्तारण नहीं हो सका। कोतवाली में तहसीलदार ने समस्याओं को सुना। यहां छह मामले आए। श्यामदेउरवां थाने में 4, निचलौल में 3, चौक में 3, फरेंदा में 8 मामले आए, लेकिन एक भी मामले निस्तारित नहीं हुए। परसामलिक में एक मामला निस्तारित हुआ। पुरंदरपुर में 5 में एक मामला निस्तारित हुआ। अन्य थानो में समस्याओं को सुना गया।
गांगी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पनियरा थाने पर एसडीएम सदर मदन कुमार की अध्यक्षता में समस्याओं को सुना गया। अधिकांश मामले जमीन संबंधित आए। 28 में सात मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। 21 मामले निस्तारण नहीं हो सके। पनियरा थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, अंबिका यादव प्रधान, जवाहिर निषाद, राजेश सिंह, पन्नालाल जायसवाल, इंद्रासन, कल्पनाथ साहनी, जोगी यादव आदि मौजूद रहे।
--------------
थाना समाधान दिवस का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम व एसपी
सोनौली। स्थानीय कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का निरीक्षण करने डीएम और एसपी पहुंचे। तीन मामले यहां आए थे, जिसे निस्तारित करने के लिए डीएम ने निर्देश दिया। समाधान दिवस पर शिकायतों के निस्तारण के प्रगति के बारे में जानकारी ली। शनिवार की दोपहर डीएम अमरनाथ उपाध्याय और एसपी आरपी सिंह कोतवाली सोनौली पहुंचे। यहां तमाम शिकायतकर्ता मौजूद थे। डीएम ने शिकायतकर्ताओं से संवाद भी किया। एसपी आरपी सिंह ने कोतवाल को पुलिस से जुडे़ मामलों में त्वरित निस्तारित करने को निर्देश दिया। सरहद की सुरक्षा में लगे अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर सहायक सेनानायक एसएसबी बावा कुमार सिंह, एसडीएम नौतनवां प्रेम प्रकाश अंजोर, क्षेत्राधिकारी नौतनवा धर्मेंद्र कुमार यादव, कस्टम अधीक्षक रजत तिवारी, इंस्पेक्टर मनीष ओझा आदि मौजूद रहे।