फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टी
विज्ञापन

आठ अधिकारी कर्मचारी का वेतन रोकने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने शुक्रवार को निचलौल ब्लाक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय आठ अधिकारी और कर्मचरियों गैरहाजिर मिले। इनका एक दिन वेतन रोकने का निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के समय ओंकार सिंह सहायक विकास अधिकारी आईएसबी, प्रभुनाथ तिवारी सहायक विकास अधिकारी सहकारिता, गजेंद्र पटेल सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, सतीश चंद्र सिंह जीप चालक, संतोष कुमार त्रिपाठी मनरेगा ब्लाक तकनीकी सहायक, राजेंद्र सिंह मनरेगा तकनीकी सहायक, ईश्वर वर्मा मनरेगा तकनीकी सहायक, अजय कुमार मनरेगा तकनीकी सहायक गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

इसी क्रम में उन्होंने गडौरा ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। इसमें शौचालय निमार्ण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। सीडीओ ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत अधिकारी को स्वच्छ भारत मिशन में पर्याप्त रूचि न लेने के कारण शौचालय निर्माण के लिए धनराशी समय से लाभार्थियों को नहीं मिल पा रही है। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टी दी। गांव में भ्रमण के समय नालियां भरी मिली। जगह जगह कूडे मिले। इस पर ग्राम प्रधान को नोटिस देने के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिए। वही ग्राम सचिव राजेंद्र चौधरी को सही सूचना न देने के कारण प्रतिकूल प्रविष्टी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें